उत्तर प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के जिन श्रमिकों ने अपना यूपी श्रमिक कार्ड बनवाने हेतु आवेदन किया था वह अपना नाम UP Labour Card List 2023 में ऑनलाइन देख सकते हैं। इस सूची को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट upbocw.in पर ऑनलाइन जारी किया है।
इस सूची में जिनश्रमिकों का नाम शामिल होगा उन्हें यूपी श्रमिक कार्ड प्रदान किए जाएंगे। जिसके माध्यम से लाभार्थी श्रमिक राज्य में उनके हित में संचालित होने वाली अनेक तरह की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का फायदा उठा सकेगा। अगर आपने यूपी श्रमिक कार्ड 2023 के लिए अपना आवेदन किया था और UP Labour Card List में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो हमारे इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक अंत तक अवश्य पढ़ें

Table of Contents
UP Labour Card List 2023
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा अपने राज्य के असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों को अनेक तरह की योजनाओं का लाभ एक ही कार्ड के जरिये प्रदान करने के लिए यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट को प्रकाशित किया जाता है। इस सूची के जरिये दी जाने वाले कार्ड को श्रमिक कार्ड, लेबर कार्ड एवं मजदूर कार्ड कहा जाता है।
UP Labour Card List 2023 में जिन आवेदकों का नाम जुड़ा होता है वहीं सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाने के पात्र होते हैं। राज्य के जो आवेदक अपना नाम UP Labour Card List 2023 में देखना चाहते हैं वह अपना नाम अपने पास के सीएससी सेंटर पर जाकर देख सकते हैं। इसके अतरिक्त वह ग्राम पंचायत के कार्यालय या शहरी क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर अपना नाम सूची में देख सकते हैं।
यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट विवरण
आर्टिकल का विषय | UP Labour Card List 2023 |
संबंधित योजना | यूपी श्रमिक कार्ड |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक/मजदूर |
उद्देश्य | श्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली अनेक तरह की योजनाओं का लाभ एक कार्ड के माध्यम से प्रदान करना |
साल | 2023 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | Online |
ऑफिशियल वेबसाइट | http://upbocw.in/ |
हेल्पलाइन नंबर | 18001805412 |
UP Labour Card List 2023 का उद्देश्य
इस सूची को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यूपी के असंगठित क्षेत्र के निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को उनके हित में शुरू की जाने वाली अनेक प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। UP Labour Card List 2023 के द्वारा प्रदेश के निर्माण श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उत्तर प्रदेश में कितने श्रमिक है और उनकी आर्थिक स्थिति क्या है।
इसके साथ ही यूपी श्रमिक कार्ड के जरिये पात्र श्रमिक तक ही सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा। जिससे अन्य नागरिको द्वारा श्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने की समस्या पर रोक लगेगी। क्योंकि जिस श्रमिक के पास श्रमिक कार्ड/मजदूर कार्ड होगा उसे ही सरकार द्वारा श्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट (जिलेवार)
उत्तर प्रदेश के जो उम्मीदवार श्रमिक अपना नाम UP Labour Card List 2023 मे चेक करना चाहते हैं वह श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अपने-अपने जिलों के श्रमिक कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं। जिसके साथ अपने क्षेत्र जैसे-तहसील, ग्राम, पंचायत व अपने गांव के श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के लगभग सभी जिलों की लिस्ट को ऑनलाइन जारी किया जाता है यह जिले निचे लिखे इस प्रकार है।-
- आगरा
- अंबेडकर नगर
- अलीगढ़
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- आजमगढ़
- इलाहाबाद
- बाराबंकी
- बागपत
- बदायूं
- बहराइच
- बिजनौर
- बलिया
- बांदा
- बलरामपुर
- बरेली
- बस्ती
- बुलंदशहर
- चंदौली
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- फ़िरोज़ाबाद
- फर्रुखाबाद
- फ़तेहपुर
- फैजाबाद
- गौतम बुद्ध नगर
- गोंडा
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- गाज़ियाबाद
- हापुड़
- हमीरपुर
- हरदोई
- हाथरस
- झांसी
- जौनपुर
- कन्नौज
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- ललितपुर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- मउ
- मेरठ
- महाराजगंज
- महोबा
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- मुज़फ़्फ़रनगर
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- रामपुर
- रायबरेली़
- संत कबीर नगर
- सहारनपुर
- सुलतानपुर
- संभल
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- सीतापुर
- शाहजहांपुर
- शामली
- जालौन
- भदोही
- श्रावस्ती
- उन्नाव
- वाराणसी
यह भी पढ़े : – PM Kisan Refund List 2023: इन अपात्र किसानों को पैसा वापस करना होगा , जाने पूरी प्रक्रिया
UP Labour Card List 2023 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता
- आवेदक श्रमिक की उम्र 18 से लेकर 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
- श्रमिक उत्तर प्रदेश का रहने वाला होना चाहिए।
- आवेदक श्रमिक की मासिक आय ₹15 हजार रूपये से कम की होनी चाहिए।
- आवेदक ने निर्माण श्रमिक के रूप में 90 दिन तक काम किया हो।
- आवेदन करने वाले का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- जॉब कार्ड (लागू है तो)
- नियोजन प्रमाण पत्र/स्वघोषणा पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- ठेकेदार के पास निर्माण कार्य करने का सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
UP Labour Card List 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आपके समुख वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको श्रमिकों के टैब पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके समुख एक लिस्ट खुलकर आ जाएगी जिसमें से आपको श्रमिकों की लिस्ट जनपदवार/ब्लॉकवार पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके समुख एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी सही – सही भरना है जैसे-जनपद, नगर निकाय एवं विकासखंड (अगर आप शहरी क्षेत्र से हैं नगर निकाय को चुने और यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं विकास खंड को चुने .) और कार्य की प्रकृति, कैप्चा कोड भरना है।
- फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेंगे आपके समुख आपके क्षेत्र के श्रमिक कार्ड धारकों की लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
- इस प्रकार आप यूपी श्रमिक कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।
Note- अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है आप नई लिस्ट जारी होने तक का इंतजार करें। शायद आपका नाम आने वाली सूची में शामिल हो।
UP Labour Card List: कुल पंजीकृत श्रमिकों की सूची देखने का तरीका
- सर्वप्रथम आपको श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश की Official Website पर जाना है।
- इसके बाद आपके समुख वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको सबसे नीचे डैशबोर्ड के सेक्शन के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके समुख एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जिस पर आपको उत्तर प्रदेश के सभी आवेदन अप्रूव, पेंडिंग अन्य संपूर्ण डाटा दिखाई देगा। इसमें से आपको एक + का चिन्ह दिखाई देगा।
- इसके पश्च्यात आपको इस + के निशान पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके समुख यूपी के सभी जिलों के नाम की लिस्ट खुलकर आ जाएंगी।
- इस लिस्ट में आप स्वीकृत फॉर्म की संख्या, अस्वीकृत फॉर्म की संख्या, पंजीयन फ़ीस , पंजीयन शुल्क लंबित आदि की जानकारी भी पा सकते हैं।
UP Labour Card List: कुल नवीनीकर्त श्रमिक सूची देखने का तरीका
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि कितनी आवेदकों ने अपने श्रमिक कार्ड को रिन्यूअल करवाया है और कितने पेंडिंग है |
- सर्वप्रथम आपको इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके पश्च्यात आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा
- वेबसाइट के मुख्यपृष्ठ पर आपको डैशबोर्ड के सेक्शन के अंतर्गत कुल नवीनीकृत श्रमिक पर क्लिक कर देना है।
- फिर आपके समुख एक पेज खुलकर आ जाएगा। इस पेज पर आप श्रमिक कार्ड नवीनीकरण की डिटेल्स देख सकते हैं।
- इसके पश्च्यात आप अपने क्षेत्र की सूची देखने के लिए + के आइकन पर क्लिक करें।
- फिर आप अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।
- इसके पश्च्यात आप अपने क्षेत्र को सिलेक्ट करके उत्तर प्रदेश लेबर कार्ड नवीनीकरण सूची देख सकते हैं।
अपनी शिकायत दर्ज करने का तरीका
यदि आपको उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड सूची से जुड़ी अपनी कोई शिकायत दर्ज करनी है तो आप हमारे द्वारा निचे बताये गए प्रक्रिया को फॉलो करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम आपको उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है।
- इसके पश्च्यात आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको संपर्क करें के टैब के अंतर्गत शिकायत के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
- जैसे ही आप इस आप्शन पर क्लिक करेंगे आप कॉल सेंटर श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- फिर आपको यहां शिकायत दर्ज करें के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इसके पश्च्यात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
- इस नए पेज पर आपको पूछी गई सभी जानकारी को सही -सही पढ़कर दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको शिकायत जोड़े के आप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस तरह से आप ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
UP Labour Card List FAQ
-
UP Labour Card List 2023 का उद्देश्य क्या है ?
श्रमिकों के हित में शुरू की जाने वाली अनेक तरह की योजनाओं का लाभ एक कार्ड के माध्यम से प्रदान करना |
-
UP Labour Card List की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है ?
UP Labour Card List की ऑफिशियल वेबसाइट http://upbocw.in/ है |
-
UP Labour Card List 2023 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या – क्या चाहिए ?
UP Labour Card List 2023 के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता
आवेदक श्रमिक की उम्र 18 से लेकर 60 वर्ष के बीच की होनी चाहिए।
श्रमिक उत्तर प्रदेश का रहने वाला होना चाहिए।
आवेदक श्रमिक की मासिक आय ₹15 हजार रूपये से कम की होनी चाहिए।
आवेदक ने निर्माण श्रमिक के रूप में 90 दिन तक काम किया हो।
आवेदन करने वाले का बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो।